यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam)
यूपी बोर्ड परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित की जाती है। यह परिषद उत्तर प्रदेश के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को संचालित करती है। यह परीक्षा हर साल कक्षा 10 (हाईस्कूल) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।
मॉडल पेपर 2024-2025 :- Download Here
पाठ्यक्रम (Syllabus) 2024-2025 :- Download here
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का इतिहास
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की स्थापना सन 1921में हुई थी। इसका मुख्यालय प्रयागराज (इलाहाबाद) में है।
- इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य में माध्यमिक शिक्षा के स्तर को बढ़ाना और शिक्षा प्रणाली को मानकीकृत करना था।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद शुरुआत में हाईस्कूल की परीक्षा ही आयोजित करती थी लेकिन बाद में इसने इंटरमीडिएट परीक्षा भी आयोजित करना आरंभ कर दिया।
- परिषद ने पहली बार 1923 में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा आयोजित किया।
- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 1950 के दशक में पूरे राज्य में विस्तार किया था 1970 के दशक में अपने पाठ्यक्रम और शिक्षा प्रणाली में संशोधन किया।
- 21वीं शदी में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन रिजल्ट परीक्षा फॉर्म वह अन्य सुविधा शुरू की।
- यह भारत के सबसे बड़े परीक्षा बोर्ड में से एक है। बोर्ड समय-समय पर अपने पाठ्यक्रम को संशोधित करती है वह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर अग्रसर है।
UPMSP कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 का समय सारिणी:
दिनांक | विषय (सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक) | विषय (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
24 फरवरी, 2025 | हिंदी, प्रारंभिक हिंदी | हेल्थ केयर |
28 फ़रवरी 2025 | पाली अरबी फारसी | संगीत गायन |
1 मार्च 2025 | गणित | ऑटोमोबाइल, वाणिज्य |
3 मार्च 2025 | संस्कृत | संगीत वादन |
4 मार्च 2025 | विज्ञान | कृषि |
5 मार्च 2025 | मानव विज्ञान | एनसीसी |
6 मार्च 2025 | रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार) | मोबाईल रिपेयर |
7 मार्च 2025 | अंग्रेजी | सुरक्षा |
8 मार्च 2025 | गृह विज्ञान (केवल बालिकाओं के लिए) | कंप्यूटर |
10 मार्च 2025 | चित्रकला, रंजन कला | आईटी/आईटीई एस |
11मार्च 2025 | सामाजिक विज्ञान | सिलाई |
12 मार्च 2025 | गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली। | इलेक्ट्रिशियन, आपदा प्रबंधन, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लंबर
|
UPMSP कक्षा 12 वीं परीक्षा 2025 का समय सारिणी:
दिनांक | विषय (सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक) | विषय (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक) |
24 फरवरी 2025 | सैन्य विज्ञान | हिन्दी, सामान्य हिन्दी |
28 फरवरी 2025 | व्यवसाय अध्ययन – वाणिज्य वर्ग के लिए
गृह विज्ञान |
सामान्य आधारित विषय, (व्यवसायिक वर्ग के लिए)
कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) प्रथम प्रश्न पत्र (कृषिभाग 1 के लिए) कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनामी) षष्टम प्रश्न पत्र (कृषि भाग 2 के लिए), एनसीसी |
1 मार्च 2025 | फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कनफ़ेकशनरी टेक्सटाइल डिज़ाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध, पुस्तकालय विज्ञान,बहूउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मिक (मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित), रंगीन फोटोग्राफरी रेडियो एवं रंगीन ऑटोमोबाइल, मधुमक्खी पालन, डेयरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीज-उत्पादन प्रौद्योगिकी, फसलसुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, लेखांकन एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिन्दी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम एवं अवयव तकनीक, इंब्रायडरी, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबल डायिंग, धातु शिल्प,मेटल-क्राफ्ट, कम्प्यूटर तकनीक, एवं मेंटेनेस, घरेलू विधुत उपकरण की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी/आईटीईएस, हेल्थकेयर | नागरिक शास्त्र |
3 मार्च 2025 | जीव विज्ञान, गणित | चित्रकला, आलेखन, चित्रकला (प्रावैधिक, रंजनकला)
|
4 मार्च 2025 | पाली, अरबी, फ़ारसी | लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग के लिए) |
5 मार्च 2025 | उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली | इतिहास |
6 मार्च 2025 | संगीत स्वर, संगीत वाद्यन, नृत्यकला | भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
|
7 मार्च 2025 | कम्प्यूटर, शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान, द्वितीय प्रश्न पत्र (कृषि भाग 1 के लिए) कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र (कृषि भाग 2 के लिए) मानव विज्ञान
|
रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र |
8 मार्च 2025 | फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, ढुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कनफ़ेक्शनरी, टेक्सटाइल डिज़ाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध, पुस्तकालय विज्ञान, बहूउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मिक (मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित), रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, ऑटोमोबाइल, मधुमक्खी पालन, डेयरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीज-उत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, लेखांकन एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण हिंदी एवं अंग्रेजी, मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम एवं अवयव तकनीक, इंब्रायडरी, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबल डायिंग, धातु शिल्प, मेटल-क्राफ्ट, कम्प्यूटर तकनीक, एवं मेंटेनेस, घरेलू विधुत उपकरण की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी/आईटीईएस, हेल्थकेयर | रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र |
10 मार्च 2025 | काष्ट शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, पाकशास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, ढुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कनफ़ेक्शनरी, टेक्सटाइल डिज़ाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबंध, पुस्तकालय विज्ञान, बहूउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मिक (मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित), रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, ऑटोमोबाइल, मधुमक्खी पालन, डेयरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीट पालन, बीज-उत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, लेखांकन एवं अंकेक्षण, बैंकिंग | कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी (IT/ITES) |
11 मार्च 2025 | सामाजिक विज्ञान | सिलाई (सिलाई, कटिंग, और टेलरिंग) |
12 मार्च 2025 | गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमिया, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली | इलेक्ट्रिशियन, आपदा प्रबंधन, सौर प्रणाली मरम्मत |
परीक्षा पैटर्न
प्रत्येक विषय के लिए 100 अंकों का पेपर होता है।
प्रत्येक पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।
एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग एक महीने पहले जारी किया जाता है।
छात्र इसे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है।
परीक्षा परिणाम
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम आमतौर पर परीक्षा समाप्त होने के 2-3 महीने बाद घोषित किए जाते हैं।
छात्र अपने परिणाम UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करके देख सकते हैं।
2025 10th and 12th Result :- CLICK HERE
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स
- यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को को समय-प्रबंधन, रिवीज़न, और प्रैक्टिस पर ध्यान देना चाहिए।
- साथ ही, परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार से भी वाकिफ़ होना चाहिए।
- टाइम-टेबल बनाएं और उसका पालन करें।
- दिन भर के समय को तीन भागों में बांटें – सुबह, दोपहर, और शाम।
- हर दिन रिवीज़न करें तथा पिछले साल के प्रश्न पत्र और सैंपल पेपर हल करें |
- उन विषयों को प्राथमिकता दें जिनका परीक्षा में ज़्यादा महत्व है।
- सभी विषय का संक्षिप्त नोट्स बनाएं।
- कॉन्सेप्ट को समझने पर ध्यान दें।
- जिन विषयों में कमज़ोर हैं उन पर ज्यादा ध्यान दें।
- परीक्षा से पहले लिखने की प्रैक्टिस करें।
- आराम करें तथा सेहत का ख्याल रखे।
- इसके अलावा, आप कोचिंग क्लास में भी शामिल हो सकते हैं।
- परीक्षा के दौरान स्वस्थ आहार लें और पर्याप्त नींद लें।
- परीक्षा के 2 से 3 महीने पहले से स्वाध्याय निश्चित ही सुरू कर दें |
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन और अभ्यास बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पाठ्यक्रम पूरा करें और परीक्षा के दौरान शांत और आत्मविश्वासी रहें। जिससे परीक्षा में निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।