NEET: 4 Powerful Keys सफल, नीट पूर्ण विवरण

NEET पूर्ण विवरण :

NEET (National Eligibility cum Entrance Test) NEET एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो भारत में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए आयोजित की जाती है। NEET के माध्यम से छात्रों को MBBS, BDS, और अन्य चिकित्सा संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलता है।

NEET के बारे में प्रमुख जानकारी:

1. परीक्षा का उद्देश्य:  NEET का उद्देश्य छात्रों को मेडिकल (MBBS) और डेंटल (BDS) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाना है। यह परीक्षा पूरे भारत में मेडिकल कॉलेजों के लिए एक प्रवेश परीक्षा के रूप में आयोजित की जाती है।

2. परीक्षा का आयोजन:  NEET परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है।

3. परीक्षा का पैटर्न:  NEET की परीक्षा में कुल 200 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 3 खंडों में विभाजित होते हैं:

  • भौतिकी (Physics): 50 प्रश्न
  • रसायन विज्ञान(Chemistry): 50 प्रश्न
  • जीव विज्ञान (Biology): 100 प्रश्न
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होते हैं।
  • कुल 200 प्रश्न पूछे जाते है जिनमे 180 प्रश्न हल करने होते हैं। अर्थात कुल 720 अंक पूर्णांक होता है।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं और गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती की जाती है।
  • इस परीक्षा हेतु कुल 3 घंटा 20 मिनट का समय निर्धारित है
  • प्रत्येक विषय 2 section में विभाजित होता है। Section A और Section B।
  • Section B में 15 प्रश्न होते हैं लेकिन 10 प्रश्न का उत्तर देना होता है
Subject Section No.of Questions Mark
Physics Section A 35 140
Section B 15 40
Chemistry Section A 35 140
Section B 15 40
Botany Section A 35 140
Section B 15 40
Zoology Section A 35 140
Section B 15 40
Total 720

4. योग्यता (Eligibility):

आयु सीमा:  उम्मीदवार की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र निर्धारित नहीं है।

शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार को 10+2 (या समकक्ष) में Physics, Chemistry, और Biology विषयों के साथ 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए (आरक्षित वर्ग के लिए 40% और दिव्यांग छात्रों के लिए 45%)।

नागरिकता:  भारतीय नागरिक, एनआरआई, ओसीआई, पीआईओ, और विदेशी नागरिक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

NEET का परिणाम और काउंसलिंग:  NEET का result परीक्षा के कुछ हफ्तों बाद घोषित किया जाता है। इसके बाद, पात्र उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है जहां उन्हें मेडिकल कॉलेजों में सीट आवंटित की जाती है।

NEET की तैयारी के लिए 4 Powerful Keys:

1. समय प्रबंधन:

NEET की परीक्षा के लिए छात्रों को एक योजनाबद्ध समय सारणी तैयार करनी चाहिए। जिससे प्रत्येक विषय को सही समय दी जा सके। और साथ ही साथ अपने जीवन शैली को भी मजबूत रखा जा सके |

2. सिलेबस के अनुसार अध्ययन:

NEET के पाठ्यक्रम को अच्छी तरह से समझकर और पाठ्यक्रम के अनुसार नियमित पढ़ना चाहिए।

3. मॉक टेस्ट और प्रैक्टिस:

मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने से परीक्षा के पैटर्न की जानकारी मिलती है तथा अधिक से अधिक प्रैक्टिस करने से खुद को कॉन्फिडेंस मिलता है जिससे परीछा के समय कोई घबराहट या परेशानी नहीं होती है |

4. स्वस्थ जीवनशैली:

स्वस्थ जीवन के लिए अच्छी नींद लेना, संतुलित आहार और शारीरिक गतिविधि अत्यंत आवश्यक है और जब आपका शरीर स्वस्थ रहती है तो परीक्षा की तैयारी में आपका मन बहुत अच्छे से लगता है

NEET की तैयारी करने वाले छात्रों को 11वीं और 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम का अच्छा ज्ञान होना अतिआवश्यक है। तैयारी के दौरान छात्रों को Physics, Chemistry और Biology के सभी महत्वपूर्ण कॉन्सेप्ट्स को गहराई से समझना चाहिए और प्रैक्टिस के लिए मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करना चाहिए।

यह परीक्षा वास्तव में बहुत कठिन होता है लेकिन सटीक रणनीति और कठिन परिश्रम करके अच्छे मेडिकल कॉलेज में प्रवेश निश्चित ही पाया जा सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top