Marriage Life: शादी के बाद जिम्मेदारियां और कर्तव्य

शादी (Marriage Life ) :- शादी के बाद लड़के और लड़की दोनो की जिंदगी में एक नया सवेरा होता है उससे पहले वो दोनो आजाद पंछी की तरह जहां मन वहा घूमते रहते थे लेकिन शादी के बाद उन दोनो का हक एक दूसरे पर समान होता है और वो दोनो एक दूसरे के मर्जी के बगैर कही नही घूम सकते।

यदि उन दोनो में से कोई एक भी एक दूसरे को बताए बगैर कही चला गया तो दोनो लोग के बीच में तनाव बढ़ सकता है और यदि एसे ही बार – बार होता रहा तो उसका अंजाम बहुत ही बुरा हो सकता है तो यदि आप शादी सुदा है तो बिना अपने पार्टनर से बताए कही मत जाइए। 

Marriage Life: शादी के बाद जिम्मेदारियां और कर्तव्य

शादी के बाद ससुराल में लड़की के कर्तव्य :- शादी के बाद एक लड़की अपना घर छोड़ कर दूसरे घर आती है जिसे उसका ससुराल कहा जाता है। पहले तो वो अपने घर पर कैसे भी रहा करती तो भी कोई कुछ नही बोलता पर अब ससुराल में आने के बाद वो सब बाते नही रही, यहां पर अपने घर जैसे नही रह सकती। क्योंकि यहां से उसके लिए एक नई जिंदगी की शुरुआत होती है। जिसको सुंदर, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए उसको काफी मेहनत करने की जरूर होती है।

और ऐसा हर लड़की को शादी के बाद अपने ससुराल में करना चाहिए क्योंकि हो सकता है की वो अपने घर पर खाना नही बनाती हो कपड़े नही धुलती हो सब काम उसकी मामी करती हो ऐसा हो सकता है।

पर अधिकत्तर ऐसा होता नहीं है पर होता भी होगा तो उसको भूल जाए और शादी के बाद अपने ससुराल में समय से जग कर नहाना – धोना, घर की साफ – सफाई, खाना आदि बना कर घर में सभी को खाना देना, अपने सास – ससुर की सेवा करना और घर में जितने भी लोग हो उन सबकी इज्जत करना, उनके साथ प्रेम भाव के साथ रहना और इसके साथ – साथ अपने पति की भी इज्जत और उनसे भी प्रेम भाव के साथ रहते हुए अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करनी चाहिए।

शादी के बाद ससुराल में लड़की की जिम्मेदारियां :- यदि कोई भी लड़की शादी के बाद ससुराल में अपने घर जैसे रहेगी, कुछ नही करेगी बस सोई रहेगी, खायेगी और कुछ करेगी भी नही तो वो जिस घर में आई है वो घर बहुत ही जल्दी टूट कर बिखर जायेगा और उस घर के साथ – साथ उसकी भी ज़िंदगी बरबाद हो सकती है। तो शादी के बाद बिना लालच और स्वार्थ के हर लड़की को अपने परिवार वालों को एक साथ ले कर चलने की पूरी कोशिश करनी चाहिए और यदि किसी घर में महिलाएं नही चाहेगी की घर में लोग अलग – अलग हो तो कोई अलग नही कर पायेगा।

शादी के बाद ससुराल में लड़की को ध्यान रखने योग्य बातें :- एक परिवार के लोगो के एक साथ चलने से घर का विकास बहुत ही तेज और बहुत ही ज्यादा होता है। एक घर को स्वर्ग बनाने में उस घर की महिला या महिलाओ का सबसे ज्यादा योगदान होता है।

शादी के बाद लड़की को एक बात का और ध्यान रखना चाहिए की अब उसका घर ससुराल हो चुका है ये नही की अपने मायके को ही अपना घर समझे, नहीं अब बस और बस ससुराल ही आपका घर है। यदि आप अपने मायके को अपना घर समझ कर वहा रहेगी तो समाज आपको और आपके मायके वालो को जीने नही देगा ताने मार – मार कर परेशान कर देगा। और ये सही भी है क्योंकि कन्यादान के बाद ना तो उसके मायके वालो का उस लड़की पर हक होता है और ना ही उस लड़की का अपने मायके वालो पर, लड़की का सब कुछ उसका ससुराल ही होता है।

उसको अपने ससुराल यानी अपने घर का हमेशा सम्मान करना चाहिए और यदि कोई उसके ससुराल की बुराई करे तो चाहे क्यों न उसके मायके के ही लोग हो, उसको बिल्कुल भी नही सुनना चाहिए क्योंकि वो उसका घर है और कोई भी अपनी घर की बुराई नही सुन सकता भले ही उसके घर वाले लाख बूरे हो पर है तो उसके अपने ही न। हर मां – बाप को अपने लड़की को यही शिक्षा देनी चाहिए की वो जिस भी घर में जा रही है उस घर में सबका ख्याल रखते हुए बिना आलस के मेहनत करते हुए बिना स्वार्थ और छल – कपट के पूरे परिवार को एक साथ लेके चलने में अपना पूर्ण योगदान करें।

ससुराल वालों की जिम्मेदारियां एवम् कर्तव्य :- शादी के बाद घर को स्वर्ग बनाने के लिए सब कुछ सिर्फ लड़की को ही नही करना है यदि लड़की अपना सब काम टाइम और मेहनत से कर रही है पर घर के और लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे है तो घर कभी स्वर्ग नही बन सकता है ।

जैसे बहुत घरों में होता है की जब बहु आ जाति है तो ऐसा लगता है की घर में पहले से रह रही महिलाओ को अब कुछ करना ही नही है वो नई सदी होके आई लड़की को एक नौकर सा समझ बैठती है और ना तो उसको किसी भी काम में मदद करती है और ना ही उसका ध्यान रखती है और जब ऐसा होता है तो फिर घर नही चल पता है। एक घर को चलाने के लिए उस घर में रह रही सभी महिलाओ को एक साथ होकर एक दूसरे का ख्याल रखते हुए घर के सभी काम करने चाहिए और सभी को एक दूसरे को इज्जत करनी चाहिए।

शादी के बाद लड़के की जिम्मेदारी एवम् कर्तव्य:- वैसे जितनी जिम्मेदारी घर को चलाने के लिए लड़की की होती है उतनी ही लड़के का भी होता है लड़के को भी यदि घर पर है तो अपनी पत्नी के काम में कुछ मदद करनी चाहिए अपने मां बाप का ध्यान रखना चाहिए साथ ही साथ घर के और लोगो का भी ध्यान रखना चाहिए।

लड़के को अपनी पत्नी का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वो अभी एक घर से दूसरे घर आई होती है तो उसको बहुत ही उदास फील हो रहा होता है वो बेचैन सी फील कर रही होती है। और हो भी क्यों नही क्योंकि जहा वो 20-25 साल रही है जहा उसकी बचपन की सारी यादें है वो सब इतना जल्दी थोड़े भूल जायेगी तो एसी स्थिति में सिर्फ और सिर्फ पति ही अपनी पत्नी का सहारा बनता है ।

शादी के बाद लड़के का विशेष कर्तव्य अपने पत्नी के लिए :- हर लड़के को अपनी पत्नी का बहुत ही ध्यान रखना चाहिए की वो ठीक है न उसको कोई दिक्कत तो नही है खाना – खाई की नही क्या कर रही है। जितना हो सके उतना लड़के को अपनी पत्नी का ध्यान रखना चाहिए और उसको अधिक से अधिक प्यार देना चाहिए। इससे क्या होता है की लड़की और भी ज्यादा मन और लगन से घर में रहती है और सभी लोगो का ख्याल भी रखती है।

लड़के को एक बात और ध्यान रखना चाहिए की कभी भी लड़की के मायके वालो की या खुद लड़की की भी कोई बुराई नही करनी चाहिए और जितना ध्यान और इज्जत आप अपने घर वालो का करते है उतना ही लड़की के घर वालो का भी करना चाहिए।

शादी के बाद पति – पत्नी दोनों का घर के बुजुर्गो के प्रति कर्त्तव्य:- कभी – कभी ये भी देखने को मिलता है की जिस घर में मां बाप और बेटा होते है तो जब बेटे की सादी हो जाति है तो कुछ समय बाद वो बेटा और उसकी पत्नी उस बूढ़े मां बाप को ले जाकर वृद्धाश्रम में छोड़ आते है ये बहुत ही गलत और घिनौना है। ऐसा किसी को भी नही करना चाहिए ।

पर यहां एक बात कहना चाहूंगा की यदि लड़की मतलब लड़के की पत्नी यदि नही चाहेगी की उसके सास ससुर वृद्धाश्रम जाए तो ना तो वो लड़का या ना ही दुनिया की कोई ताकत उन मां बाप को वृद्धाश्रम भेज पायेगी। एक घर को स्वर्ग, सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए नई शादी सुदा लड़की लड़के के साथ – साथ उनके घर के सभी लोगो को एक दूसरे का ख्याल रखते हुए एक दूसरे की इज्जत करते हुए घर के सभी काम करने चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top