डिप्रेशन से राहत: कारण, लक्षण Depression: Solutions

डिप्रेशन का मुख्य कारण :-

इंसान अपने जीवन को सुखमय बनाने के लिए हर तरह का प्रयास करता है कभी किसी को एक ही प्रयास में सफलता मिल जाती है तो किसी को कई प्रयास में, तो किसी को प्रयास पे प्रयास करने पर भी सफलता नहीं मिलती है तो उसको कुछ समझ में नहीं आता और साथ ही साथ धीरे – धीरे समय भी बीतता जाता है तथा उसको परिवार और समाज का उलाहना भी सुनना पड़ता है तो बहुत सारे प्रयास करने पर भी जब कोई अपने काम में सफल नहीं हो पाता है तो वो अंदर ही अंदर घुट-घुट कर जीने लगता है जिसे डिप्रेशन कहते है।

डिप्रेशन के अन्य  कारण जैसे :- 

1. किसी अपने से दूरी या अपने किसी बहुत प्रियजन की मृत्यु 

2. आत्म-सम्मान की कमी 

3. पारिवारिक या सगे संबंधियों की समस्या 

4. अकेलापन या सामाजिक दूरी 

5. आर्थिक कमजोरी 

6. मानसिक कमजोरी

डिप्रेशन से राहत: कारण, लक्षण Depression: Solutions

किसी भी इंसान का डिप्रेशन में जाने में उसके परिवार और समाज की भूमिका :- 

कोई भी इंसान यदि डिप्रेशन में है तो उसका जिम्मेदार बस वही नही, उसमे उसके परिवार और समाज के लोग भी होते है क्योंकि जो इंसान कठिन मेहनत करने के बाद भी सफल नहीं होता है तो वो खुद परेशान होता है क्योंकि उसको तो पता होता है की उसका टाइम भी निकला जा रहा है और उसको सफलता भी नही मिल रही है उसी पर उसके घर वाले और समाज वाले भी ताने मरते रहते है। जिसके वजह से वो डिप्रेशन में चला जाता है 

डिप्रेशन का लक्षण  :- 

किसी भी इंसान का डिप्रेशन में जाने का जितना वो खुद जिम्मेदार नहीं होता है उससे अधिक उसके परिवार और समाज के लोग होते है जो उसको समझ तो पाते नही और हर समय ताने मरते रहते है। तो इंसान को जब बार – बार कोशिश करने पर भी सफलता नहीं मिलती और साथ में ही उसके परिवार और समाज का जब उसको ताना सुनने को मिलता है तो वो इंसान काफी परेशान और हताश हो जाता है | 

वो किसी से बाते तक नही करना चाहता, यदि उससे कोई कुछ कहता भी है तो उसका वो जवाब नही देता, और बस अकेले ही रहता है, और अकेले रहने के लिए बोलता है,  तो जब कोई इंसान ऐसी हरकत करता है तो आप समझ जाइए की वो डिप्रेशन में है । 

Depression कुछ विशेष लक्षण :-  

1. हमेशा उदास रहना या चिंता करना 

2. हर चीज से रुची हटते जाना 

3. हताशा या निराशाजनक महसूस होना 

4. हमेसा आत्मग्लानि महसूस करते रहना 

5. निद नहीं आना, भूख नहीं लगना, थकान महसूस होना या शरीर मे दर्द बना रहना 

6. पढ़ाई या काम मे मन नहीं लगना 

7. चिड़चिड़ापन महसूस होना या बहुत जल्दी और बार बार गुस्सा आना 

डिप्रेशन से बचने या निकलने का बेस्ट तरीका :-

किसी भी इंसान को डिप्रेशन से बचने के लिए सबसे पहले उसको खुद पर विश्वास होना चाहिए साथ ही साथ उसको धैर्यवान और परिश्रमी भी होना चाहिए। उसको बिस्वास होना चाहिए की वो जो भी कर रहा है उसमे उसको सफलता मिलेगी ही पर हो सकता है थोड़ी देर से मिले। किसी भी इंसान को डिप्रेशन से बचना है तो इन सब चीजों के साथ – साथ उसको अपने परिवार और समाज वाले के हर बात को ध्यान नही देना चाहिए। उसको अपने काम में लगा रहना चाहिए और लगातार मेहनत करते रहना चाहिए जिससे उसको सफलता मिल जायेगी। 

Depression से निकालने के कुछ विशेष उपाय  :-  

1. समय से सोना और जगन तथा पर्याप्त निद लेना 

2. संतुलित एवं शुद्ध भोजन करना 

3. नियमित योगा एवं व्यायाम आदि करना 

4. सकारात्मक सोच रखना 

5. आत्मचिंतन कर अपनी कमियों को सुधारते रहना 

6. अपने परिवार या दोस्तों के साथ समय व्यतीत करना 

7. सामाजिक कार्यक्रमों मे भाग लेना 

8. कोई लक्ष्य सेट करना तथा उसको पाने हेतु लगे रहना 

9. दूसरों या किसी जरूरतमंद की मदद करना 

10. अत्यधिक जरुत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह या मदद लेना 

11. अपने आपको अपने रुचिनुशार संबंधित छेत्र मे बिजी रखना  

किसी भी इंसान को डिप्रेशन में जाने या डिप्रेस हो जाने पर उसको डिप्रेशन से निकलने का एक अन्य अचूक तरीका :-

कोई भी हो यदि किसी को डिप्रेशन में देखे तो उसको समझाना चाहिए उससे बाते करना चाहिए उसकी समस्या को जाने की कोशिश करना चाहिए और उसको ये बोलना चाहिए की आप बहुत ही धैर्य वाले हो बहुत ही मेहनती हो क्या हुआ एक बार में सफल नहीं हुए दो बार में नही हुए चार- पाच बार में भी नही हुए तो क्या हुआ एक बार फिर कोशिश करो, विश्वास मानो की इस बार पक्का सफल हो जा ओगे।  

यदि उस इंसान को फिर भी सफलता नही मिलती है तो उसको बोलिए की कोई बात नही दुनिया में बस एक ही चीज थोड़ी है जिसके लिए आप बार – बार कोशिश करे और आप को सफलता न मिले। तो येसी स्थिति में एक निश्चित टाइम के बाद अपना रास्ता बदल लीजिए क्योंकि किसी की भी जीवन का एक लगभग उम्र है तो सारी उम्र उसी चीज के पीछे थोड़े भागते रहेंगे, किसी भी चीज के पीछे एक निश्चित टाइम तक भागेंगे जब उस टाइम में उस एरिया में सफलता न मिले तो अपना रास्ता बदल लें और डिप्रैशन में न जाए । 

क्योंकि यदि डिप्रेशन में गए तो जिसके लिए डिप्रेशन में गए हो वो तो मिला नही दूसरा आप अपने आपको बरबाद भी कर रहे हो। तो सही यही होगा की आप अपने आपको बरबाद और डिप्रेशन में जाने से बचाए | क्योंकि जिंदगी रहेगी तो बहुत सारे अवसर आते रहेंगे जो उससे भी कई गुना बेहतर होंगे।

डिप्रेशन में कायर जाते है जो धैर्यवान, साहसी, वीर और कर्मठ होते है उनके लिए डिप्रेशन नाम की कोई भी चीज नही होती। वो हवा की तरह स्वतंत्र होते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top