उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) JEECUP
JEECUP (Joint Entrance Examination Council Uttar Pradesh) प्राविधिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से संबंध विभिन्न राजकीय, अनुदानित व निजी क्षेत्र के संस्थानों में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों मैं प्रवेश हेतु उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन, संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित की जाती है। तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश के लिए यह एक राज्य-स्तरीय परीक्षा है। इसे यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम भी कहा जाता है।

JEECUP के बारे में मुख्य बातें:
1. परीक्षा का आयोजनकर्ता:
यह परीक्षा उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है।
2.पाठ्यक्रम (Courses)परीक्षा ग्रुप:
JEECUP में ग्रुप A ,B,C,D,E,F,G,H,I, K ग्रुप होते हैं। हर ग्रुप अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए होते है। जिसका विवरण निम्न है।
पाठ्यक्रम ग्रुप |
पाठ्यक्रम का नाम |
अवधि |
न्यूनतम शैक्षिक अर्हता |
प्रवेश परीक्षा में विषय व प्रश्नों की प्रतिशत |
A |
डिप्लोमा इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम |
तीन वर्षीय |
दसवीं कक्षा न्यूनतम 35% अंक के साथ उत्तीर्ण। |
गणित 50% भौतिक व रसायन 50% |
B |
एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग |
3 वर्षीय |
दसवीं कक्षा कृषि के साथ न्यूनतम 35% अंक के साथ उत्तीर्ण। |
गणित 50% भौतिक रसायन व कृषि 50% |
C |
फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी |
तीन वर्षीय |
दसवीं कक्षा न्यूनतम 35% अंक के साथ उत्तीर्ण। |
अंग्रेजी व हिंदी कंप्रीहेंशन 20% रीजनिंग एंड इंटेलिजेंस 50% जनरल अवेयरनेस 30% |
होम साइंस |
2वर्षीय |
तदैव |
टेक्सटाइल डिजाइन |
3 वर्षीय |
तदैव |
टेक्सटाइल डिजाइन( प्रिंटिंग) |
3 वर्षीय |
तदैव |
D |
मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस |
दो वर्षीय |
इंटरमीडिएट या उसके समक्ष (हाई स्कूल अथवा इंटरमीडिएट परीक्षा में हिंदी तथा अंग्रेजी विषयों का होना अनिवार्य है)। |
अंग्रेजी एवं हिंदी कंप्रीहेंशन 30% रीजनिंग एंड इंटेलिजेंस 35% न्यूमेरिकल एबिलिटी 10% जनरल अवेयरनेस 25% |
लाइब्रेरी एंड इनफॉरमेशन साइंस |
दो वर्षीय |
इंटरमीडिएट उत्तीर्ण। |
E |
डिप्लोमा इन फार्मेसी |
2 वर्षीय |
इंटरमीडिएट परीक्षा भौतिक और रसायन अनिवार्य के साथ गणित /जीव विज्ञान( वनस्पति और जंतु विज्ञान) विषयों में उत्तीर्ण। |
फिजिक्स केमिस्ट्री 50% बायोलॉजी या गणित 50% |
F |
पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा इन बायोटेक्नोलॉजी (टिश्यू कल्चर) |
एक वर्षीय |
बीएससी, बायोलॉजी, केमिस्ट्री/ बायोकेमेस्ट्री विषयों के साथ उत्तीर्ण। |
रसायन शास्त्र 50% जंतु विज्ञान 25% वनस्पति शास्त्र 25% |
G |
पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन |
2 वर्षीय |
स्नातक उपाधि |
अंग्रेजी कंप्रीहेंशन 20% न्यूमेरिकल एबिलिटी 15% रिजनिंग 30% जनरल इंटेलिजेंस 20% जनरल अवेयरनेस 15% |
पी जी डिप्लोमा इन मार्केटिंग एंड सेल्स मैनेजमेंट |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन कस्टमर सर्विस मैनेजमेंट |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड हेल्थ केयर |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन टैक्सटाइल डिजाइन |
एक वर्षीय |
तदैवडिप्लोमाइन |
पीजी डिप्लोमा इन फैशन टेक्नोलॉजी |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन |
एक वर्षीय |
तदैव |
|
पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग |
एक वर्षीय |
तदैव |
|
पीजी डिप्लोमा इन वेब डिजाइनिंग |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन अकाउंटेंसी कंप्यूटराइज्ड अकाउंट एंड टैक्सेशन |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन रिटेल मैनेजमेंट |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन डाटा साइंस और मशीन लर्निंग |
एक वर्षीय |
तदैव |
पीजी डिप्लोमा इन ड्रोन टेक्नोलॉजी |
एक वर्षीय |
तदैव |
H |
डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी |
3वर्षीय |
12वीं कक्षा न्यूनतम 35% अंक के साथ उत्तीर्ण। |
रीजनिंग एंड लॉजिकल डिस्कशन 25% न्यूमेरिकल एबिलिटी एंड साइंटिफिक एप्टीट्यूट 25% अंग्रेजी 25% सामान्य ज्ञान 25% |
I |
डिप्लोमा इन एयरक्राफ्ट मेंटिनेस इंजीनियरिंग |
तीन वर्षीय |
इंटरमीडिएट भौतिक रसायन एवं गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण अथवा समकक्ष तथा भौतिक रसायन एवं गणित में 50% अंक अनिवार्य( ग्रुप I हेतु किसी प्रकार की शारीरिक अक्षमता वाले अभ्यर्थी अपात्र होंगे)। |
फिजिक्स , केमिस्ट्री 50% गणित 50% |
डिप्लोमा इन एयरक्राफ्ट मेंटिनेस इंजीनियरिंग (एवायोनिक्सवर्षीय |
तीन वर्षीय |
एयरक्राफ्ट मेंटिनेस इंजीनियरिंग (हेलीकॉप्टर एंड पावर प्लांट्स) |
तीन वर्षीय |
K |
डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में द्वितीय वर्ष में प्रवेश( लैटरल एंट्री) |
दो वर्षीय |
इंटरमीडिएट विज्ञान अथवा इंटरमीडिएट विज्ञान /व्यावसायिक /प्राविधिक विश्व के साथ उत्तीर्ण
अथवा दसवीं उतीर्ण के साथ दो वर्षीय आईटीआई उपयुक्त विशेषज्ञता के साथ उत्तीर्ण। |
खंड एक-हाई स्कूल स्तर की गणित भौतिकी एवं रसायन 40%
खंड दो –इंजीनियरिंग 60% |
|
3.योग्यता
शैक्षणिक योग्यता:
यह परीक्षा कई ग्रुप के पाठ्यक्रम के लिए आयोजित की जाती है शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग ग्रुप के लिए अलग-अलग होती है। अधिकांश कोर्सेज के लिए कक्षा 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है।
आयु सीमा:
JEECUP की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 14 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं है।
4. परीक्षा का पैटर्न:
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होते हैं।
संबंधित विषयों पर आधारित 100 प्रश्न पूछे जाते हैं।
अंक: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक, व गलत उत्तर के लिए 1 अंक की कटौती की जाती है।
परीक्षा का माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी।
5. आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है।
JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट (https://jeecup.admissions.nic.in) पर आवेदन पत्र भरा जा सकता है।
6.आवेदन शुल्क:
सामान्य और ओबीसी वर्ग: ₹300
एससी/एसटी वर्ग: ₹200
7. परिणाम और काउंसलिंग:
परीक्षा परिणाम JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होती है, जिसमें रैंक के आधार पर कोर्स और कॉलेज का चयन किया जाता है।
परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स:
- कक्षा 10वीं और 12वीं के गणित, विज्ञान और संबंधित विषयों पर आधारित सिलेबस को अच्छी तरह से समझ कर अध्ययन करें।
- नियमित रूप से मॉक टेस्ट देने से समय प्रबंधन एवं परीक्षा पैटर्न की अच्छी जानकारी मिलती है अतः मार्क टेस्ट जरूर दें।
- इसके साथ-साथ पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों को हल करने से बहुत ज्यादा मदद मिलती है और परीक्षा पैटर्न की जानकारी भी मिलती है।
- यदि आप पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में रुचि रखते हैं, तो JEECUP एक अच्छा अवसर प्रदान करता है और यदि आप एग्जाम में अच्छा रैंक लाते है तो आपको कोई भी कोर्स कम्प्लीट करने में बहुत काम पैसे लगते है |
- कोर्स कंप्लीट करने के बाद आपको रोजगार के अधिक से अधिक ऑफर मिलते हैं। इसके साथ-साथ आपके तकनीकी कौशल में भी विकास होता है जिससे आप अपने करियर की शुरुआत अच्छे तरीका से कर सकते हैं।
- JEECUP द्वारा कोर्स कंप्लीट करने के बाद आपको रोजगार निश्चित ही बहुत जल्दी मिल जाता है |
- उम्मीदवार नियमित रूप से JEECUP के आधिकारिक वेबसाइट से नवीनतम और विस्तृत पाठ्यक्रम की जानकारी लेते रहें क्योंकि समय-समय पर इसमें संशोधन हो सकते हैं।
Polytechnic (डिप्लोमा) एक एसा कोर्स है जिसके पढ़ाई के लिए बहुत कम पैसे खर्च के साथ-साथ कोर्स कम्प्लीट होने मे मात्र 3 सालों का समय लगता है जो बहुत ज्यादा समय नहीं है क्योंकि डिप्लोमा के तुरंत बाद सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी बहुत सारे अवशर आपको मिलने लगते है | और यदि आपकी पढ़ाई अच्छी हुई है तो आपको तुरंत सरकारी या प्राइवेट नौकरी मिल सकती है |